Search

 
 
 

अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर भाजपा ने जताया शोक, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सायरा मुंडा का निधन अत्यंत दुखद है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मां का साया सिर पर होना जीवन का सबसे बड़ा संबल है. उनके निधन से मन बेहद दुखी है. उन्होंने अर्जुन मुंडा और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.
 

Ranchi: पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा के निधन पर झारखंड भाजपा ने गहरा शोक व्यक्त किया है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पूर्वी सिंहभूम जिले के घोड़ाबांधा स्थित अर्जुन मुंडा के पैतृक आवास पहुंचे. नेताओं ने दिवंगत सायरा मुंडा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. साथ ही अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की.

 

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि सायरा मुंडा का निधन अत्यंत दुखद है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मां का साया सिर पर होना जीवन का सबसे बड़ा संबल है. उनके निधन से मन बेहद दुखी है. उन्होंने अर्जुन मुंडा और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

इसे भी पढ़ें - 

 

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय ने भी शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, चंपाई सोरेन, मधु कोड़ा, प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी सायरा मुंडा के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही