Search

 
 
 

छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग दे रही भाजपा को सियासी फायदे की चिंता: दीपिका पांडेय

Ranchi News: ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है. सरकार का आरोप है कि भाजपा छात्रों की मांगों को राजनीतिक मुद्दा बनाकर राज्य में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रही है. सरकार ने कहा कि अभ्यर्थियों की मुख्य मांगें परीक्षा व्यवस्था में सुधार, अनियमितताओं की जांच और दोषियों पर कार्रवाई से जुड़ी हैं.
 
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की फाइल फोटो

Ranchi News: ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है. सरकार का आरोप है कि भाजपा छात्रों की मांगों को राजनीतिक मुद्दा बनाकर राज्य में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रही है. सरकार ने कहा कि अभ्यर्थियों की मुख्य मांगें परीक्षा व्यवस्था में सुधार, अनियमितताओं की जांच और दोषियों पर कार्रवाई से जुड़ी हैं. इन मुद्दों पर सरकार गंभीरता से काम कर रही है.


मंत्री की ओर से कहा गया कि एक तरफ केंद्र की ओर से MMDR कानून में संशोधन के जरिए झारखंड के आर्थिक हितों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है, वहीं दूसरी ओर मतदाता सूची से जुड़े विवाद भी सामने आ रहे हैं. ऐसे समय में भाजपा छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है.

इसे भी पढ़ें - 

 


अनशन कर रहे छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर सरकार चिंतित

मंत्री ने कहा कि आंदोलन के दौरान कई छात्र भूख हड़ताल और अनशन पर बैठे हैं. उनके स्वास्थ्य को लेकर सरकार चिंतित है. सरकार का कहना है कि छात्रों की मांगों को लेकर बातचीत और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन के जरिए समाधान निकाला जा सकता है. सरकार ने भाजपा नेताओं की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक भाजपा की ओर से अनशन कर रहे छात्रों से आंदोलन समाप्त करने या चरणबद्ध तरीके से अपनी मांगें रखने की अपील नहीं की गई है.


निशिकांत दुबे के अनशन ऐलान पर उठाए सवाल

मंत्री ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान को लेकर भी सवाल खड़े किए. सरकार के मुताबिक, दुबे ने 13 अगस्त से छात्रों के साथ अनशन पर बैठने की बात कही थी, लेकिन वे उस दिन आंदोलन में शामिल नहीं हुए. अब उनके 19 अगस्त को पहुंचने की बात कही जा रही है.


इसके पीछे 20 अगस्त को प्रस्तावित छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रूप से इस्तेमाल करने की रणनीति हो सकती है. सरकार ने कहा कि इससे भाजपा की प्राथमिकता पर सवाल उठता है कि वह वास्तव में छात्रों की समस्याओं का समाधान चाहती है या आंदोलन के जरिए राजनीतिक लाभ लेना चाहती है. मंत्री ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दे गंभीर हैं और इन्हें राजनीतिक फायदे-नुकसान के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही