Search

 
 
 

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! विकास कार्यों के चलते 18, 21 व 23 अगस्त को झारखंड-बंगाल रूट की 4 ट्रेनें रहेंगी रद्द

Ranchi News : झारखंड से पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है. ट्रैक और सुरक्षा से जुड़े विकास कार्यों के चलते ट्रैफिक ब्लॉक होने से 18, 21 और 23 अगस्त को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.
 
ट्रेन

Ranchi News : झारखंड से पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है. ट्रैक और सुरक्षा से जुड़े विकास कार्यों के चलते ट्रैफिक ब्लॉक होने से 18, 21 और 23 अगस्त को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. 

 

रेलवे के अनुसार, इस रूट पर चलने वाली 4 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी. वहीं कई के रूट में आंशिक कटौती की गई है. रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 68090/68089 आद्रा-मेदिनीपुर-आद्रा मेमू 18 और 23 अगस्त को दोनों तरफ से रद्द रहेगी.

 

इसके साथ ही ट्रेन संख्या 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू का परिचालन 23 अगस्त को पूरी तरह बंद रहेगा. वहीं ट्रेन संख्या 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू और ट्रेन संख्या 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू के फेरे भी ब्लॉक की तारीखों में रद्द रहेंगे.

 

रूट में आंशिक कटौती के चलते ट्रेन संख्या 18019/18020 चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर एक्सप्रेस 18, 21 और 23 अगस्त को गोमो तक नहीं जाएगी. यह ट्रेन महुदा स्टेशन पर ही रोक दी जाएगी और वहीं से वापस चक्रधरपुर के लिए खुलेगी.

 

इसी तरह ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू के फेरे भी ब्लॉक के दिनों में बीच के स्टेशनों पर ही समाप्त और शुरू किए जाएंगे.

 

धनबाद, बोकारो और कोल्हान क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ेगी. रोजाना सफर करने वाले दैनिक और कामकाजी यात्रियों पर इसका सीधा असर पड़ेगा.

 

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को स्टेशन निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है. इसके लिए यात्री रेलवे पूछताछ नंबर 139 या एनटीईएस ऐप का सहारा ले सकते हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही