Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा सरकार पप्पू यादव को छोड़े, अन्यथा जनआंदोलन तय है : मंत्री इरफान

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर हमला बताया है. उन्होंने भाजपा सरकार से उन्हें तुरंत रिहा करने की मांग की है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :   झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर हमला बताया है. उन्होंने भाजपा सरकार से उन्हें तुरंत रिहा करने की मांग की है. साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो जनता लोकतांत्रिक तरीके से इसका गंभीर प्रतिरोध करेगी.

 

छात्रा की मौत सरकार की विफलता का प्रतीक

डॉ. अंसारी ने कहा कि पटना में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे सिस्टम की सच्चाई उजागर कर दी है. यह घटना केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि बिहार सरकार और भाजपा नेतृत्व की गंभीर विफलता का प्रतीक है.

 

उन्होंने कहा कि जो छात्राएं देश और समाज की सेवा का सपना लेकर आगे बढ़ती हैं, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है और इस जिम्मेदारी में हुई चूक अक्षम्य है.

 

मंत्री ने मामले को भटकाने का आरोप लगाया 

स्वास्थ्य मंत्री ने आरोप लगाया कि जब पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की, तब सरकार और प्रशासन की ओर से मामले को भटकाने और जवाबदेही से बचने का प्रयास किया गया.

 

उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था जनता की हितैषी नहीं हो सकती. डॉ. अंसारी ने कहा कि इस बेटी के लिए न्याय की आवाज बनकर सांसद पप्पू यादव सामने आए, लेकिन उनकी गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध प्रतीत होती है.

 

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह मामला राजनीति का नहीं, बल्कि न्याय और लोकतंत्र की रक्षा का है. उन्होंने मांग की कि सच्चाई सामने लाई जाए, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और जनता की आवाज को दबाने की कोशिश तुरंत बंद की जाए.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही