Search

 
 
 

भाजपा माफिया-राज वापस लाने की साजिश कर रही, सरकार कार्रवाई करे: भाकपा माले

भाकपा माले के झारखंड राज्य सचिव मनोज भक्त ने धनबाद में कथित माफिया गतिविधियों को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा कोयलांचल में माफिया-राज की वापसी की साजिश कर रही है और राज्य सरकार को भाजपा समर्थित अपराधियों के नेटवर्क पर तत्काल कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi/Dhanbad: भाकपा माले के झारखंड राज्य सचिव मनोज भक्त ने धनबाद में कथित माफिया गतिविधियों को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा कोयलांचल में माफिया-राज की वापसी की साजिश कर रही है और राज्य सरकार को भाजपा समर्थित अपराधियों के नेटवर्क पर तत्काल कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए.

 

Uploaded Image


मनोज भक्त ने आरोप लगाया कि निरसा में एलिवेटेड हाईवे निर्माण के दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा निर्माण गुणवत्ता, प्रदूषण और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को दबाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने दावा किया कि आंदोलन को कमजोर करने के लिए दहशत का माहौल बनाया जा रहा है.


भाकपा माले ने कहा कि निरसा विधायक अरूप चटर्जी लंबे समय से स्थानीय मुद्दों को उठाते रहे हैं. पार्टी ने आरोप लगाया कि उनके हस्तक्षेप से नाराज होकर राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है. साथ ही सरकार से विधायक अरूप चटर्जी को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई.


पार्टी ने राष्ट्रीय उच्चपथ प्राधिकरण (NHAI) से निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रदूषण नियंत्रण और स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय नागरिकों की भागीदारी को अनिवार्य बनाने की भी मांग की.


मनोज भक्त ने सांसद ढुल्लू महतो के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों, कथित अवैध संपत्ति और अपराधियों से कथित संबंधों की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में समिति गठित करने की मांग की. उन्होंने दावा किया कि ढुल्लू महतो पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.
भाकपा माले ने घोषणा की कि वह धनबाद और कोयलांचल क्षेत्र में कथित माफिया-राज की वापसी के विरोध में जनजागरण और युवा जागरण अभियान चलाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही