Search

 
 
 

भाजपा बच्चों को मौत दे रही है, मैं उन्हें जिंदगी दूंगा : इरफान अंसारी

Ranchi News :  डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि अगर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार आदिवासी बच्चों को इलाज, दवा और जरूरी स्वास्थ्य सुविधा नहीं दे सकती है, तो वह खुद वहां जाने के लिए तैयार हैं. जरूरत पड़ी तो वह मध्य प्रदेश जाकर बच्चों की जान बचाने के लिए हर संभव मदद करेंगे.
 
इरफान अंसारी

Ranchi News :  मध्य प्रदेश में आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मासूम बच्चों की मौत की खबर और तस्वीरें देखकर उनका दिल दहल गया है. बच्चों के आंसू उनसे देखे नहीं जाते.

 

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि अगर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार आदिवासी बच्चों को इलाज, दवा और जरूरी स्वास्थ्य सुविधा नहीं दे सकती है, तो वह खुद वहां जाने के लिए तैयार हैं. जरूरत पड़ी तो वह मध्य प्रदेश जाकर बच्चों की जान बचाने के लिए हर संभव मदद करेंगे.

 

उन्होंने कहा कि सरकार का काम लोगों की जिंदगी बचाना है. आदिवासी बच्चों को इलाज और शिक्षा से वंचित रखना स्वीकार नहीं किया जा सकता. हर बच्चे की मौत के पीछे एक परिवार का दर्द और मां के आंसू हैं. इसे सिर्फ आंकड़ा समझकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. 

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस मामले में अब वह चुप नहीं बैठेंगे. बच्चों की मौत के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा आंदोलन किया जाएगा. डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मैं डॉक्टर हूं, पहले इंसान हूं. जहां मासूम की जान बचाने की जरूरत होगी, डॉ. इरफान अंसारी वहां खड़ा मिलेगा.

 

इसे भी पढ़ें

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही