Search

 
 
 

मूलवासी-आदिवासियों का अपमान कर रही है भाजपा: डॉ. मनोज कुमार

झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने राज्य में कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है.
 

Ranchi : झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने राज्य में कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस के इशारे पर झारखंड में कुलपति की नियुक्तियां की जा रही हैं, जो घोर निंदनीय है.

 

डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि भाजपा के बड़े नेताओं को यह बताना चाहिए कि क्या झारखंड में एक भी ऐसा शिक्षाविद नहीं है, जिसे कुलपति बनाया जा सके. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राज्य में कोई भी मूलवासी या आदिवासी शिक्षाविद कुलपति बनने के योग्य नहीं है. उनके अनुसार बाहर के लोगों को प्राथमिकता देकर झारखंड के मूलवासी और आदिवासी बुद्धिजीवियों का अपमान किया जा रहा है.

 


राजद प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा केवल आदिवासियों और मूलवासियों के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन वास्तव में उनके हितों से उसका कोई सरोकार नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे और नारे देकर वोट तो ले लेते हैं, लेकिन बाद में राज्य के लोगों की अनदेखी करते हैं.

 

उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण झारखंड के निवासियों और यहां के बुद्धिजीवियों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है.डॉ. मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह करते हुए कहा कि झारखंड में कुलपति नियुक्तियों के मामले में सरकार जांच कराए.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही