Ranchi: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से 11 अगस्त को बुलाए गए झारखंड बंद पर कांग्रेस ने निशाना साधा है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई गंभीर मामला है, और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. लेकिन भाजपा का बंद का ऐलान राजनीतिक अवसरवाद जैसा दिख रहा है.
इसे भी पढ़ें:
राकेश सिन्हा ने कहा कि अगर पुलिस ने छात्रों पर जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया है तो इसकी जांच होनी चाहिए और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों का समाधान बातचीत और निष्पक्ष जांच से होना चाहिए.
उन्होंने भाजपा पर छात्रों के मुद्दे को राजनीति के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. सिन्हा ने कहा कि छात्र किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं हैं. वे रोजगार और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं.
कांग्रेस नेता ने भाजपा से सवाल किया कि अगर पार्टी वास्तव में छात्रों के हित में गंभीर है तो सिर्फ बंद क्यों बुलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा को केंद्र सरकार पर दबाव बनाना चाहिए और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए.
राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार के लिए लाठी का इस्तेमाल समाधान नहीं हो सकता. सरकार को छात्रों से तुरंत बातचीत करनी चाहिए और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए.
उन्होंने कहा कि अगर जांच में अनावश्यक बल प्रयोग की बात सामने आती है तो दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए. राकेश सिन्हा ने कहा कि छात्रों को न्याय चाहिए, राजनीतिक नाटक नहीं. कांग्रेस छात्रों के न्याय की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment