Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा ने कांग्रेस पर हल्ला बोला, कहा, राहुल गांधी खुद को संविधान से ऊपर समझते हैं…

NewDelhi : राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता जाने के बाद भाजपा ने आज शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मैं मल्लिकार्जुन खड़गे से पूछना चाहता हूं कि क्या ओबीसी को गाली देना सच बोलने के करीब माना जाता है? क्या आप सामंती मानसिकता को सच मानते हैं? अगर आप इन सब बातों को सच मानते हैं, तो मुझे मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए खेद है, लेकिन यह सच नहीं, अहंकार है.    यह तानाशाही और सामंतवाद की मानसिकता है. अदालत ने उन्हें सच दिखाया है. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/after-losing-lok-sabha-membership-rahul-said-ready-to-pay-any-cost-for-indias-voice/">लोकसभा

की सदस्यता जाने पर बोले राहुल, भारत की आवाज के लिए हर कीमत चुकाने को तैयार

राहुल ने कई बार झूठे बयान दिये हैं

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी से अमेठी वाले पहले ही छुटकारा पा चुके थे और अब सांसदी जाने के बाद वायनाड के लोगों ने भी राहुल से छुटकारा पा लिया है. उन्होंने कहा कि राहुल ने कई बार झूठे बयान दिये हैं. कहा कि राहुल का अहंकार लगातार दिख रहा है. श्री ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी 7 केसों पर जमानत पर हैं. कहा कि राहुल बांटने का काम करते हैं. चाहे वह जम्मू-कश्मीर में लोकल को नौकरी देने का हो, असम में चाय का जिक्र हो या वायनाड जाकर अमेठी के लोगों के खिलाफ अपशब्द बोलना हो. अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी खुद को संविधान से ऊपर समझते हैं. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-reverses-2011-verdict-on-uapa-law-admits-being-a-member-of-a-banned-organization-is-also-a-crime/">सुप्रीम

कोर्ट ने UAPA कानून पर पलटा 2011 का फैसला, माना, प्रतिबंधित संगठन का सदस्य होना भी क्राईम
 

नये भारत में निशाने पर सिर्फ विपक्षी नेता  : ममता बनर्जी 

प बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए कहा, `प्रधानमंत्री मोदी के नये भारत में विपक्षी नेता बीजेपी के मुख्य निशाने पर है. आपराधिक रिकॉर्ड वाले बीजेपी नेताओं को कैबिनेट में शामिल किया जा रहा है. वहीं विपक्षी नेताओं को भाषण देने पर बर्खास्त किया जा रहा है! आज लोकतंत्र एक नए निम्न स्तर पर पहुंच गया है.  ममता बनर्जी के साथ अभिषेक बनर्जी और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि यह डूबते हुए संविधान के ताबूत की आखिरी कील है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-parliament-membership-cancelled-congress-said-will-not-bow-down-to-threats-will-not-remain-silent-fight-will-continue/">राहुल

गांधी की संसद सदस्यता रद्द : बोली कांग्रेस, धमकी के आगे नहीं झुकेंगे, खामोश नहीं होंगे, लड़ाई जारी रहेगी

राहुल गांधी को 23 मार्च 2023 से अयोग्य ठहराया  गया

जान लें कि सूरत की एक अदालत द्वारा वर्ष 2019 के मानहानि(मोदी सरनेम) के एक मामले में सजा सुनाये जाने के मद्देनजर आज शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहराया गया है. लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उनकी अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा. अधिसूचना में कहा गया है कि उन्हें (राहुल गांधी) संविधान के अनुच्छेद 102 (1) और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 धारा 8 के तहत अयोग्य घोषित किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही