Search

 
 
 

भाजपा नेताओं ने मनाया समर्पण दिवस, याद किए गए पं. दीनदयाल उपाध्याय

भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया. सभी जिलों में कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा व चित्र पर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व का स्मरण किया.
 

Ranchi :  भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया. सभी जिलों में कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा व चित्र पर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व का स्मरण किया.

 

रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद आदित्य साहू ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया.

 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का असमय निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति थी. उन्होंने गरीबी और अभाव को करीब से देखा था, इसलिए उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का अंत्योदय मंत्र दिया. 

 

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने साहेबगंज में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि भाजपा की वैचारिक नींव एकात्म मानववाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर आधारित है, जिसके सूत्रधार पंडित दीनदयाल उपाध्याय थे. भारत की सनातन संस्कृति ही इसकी एकता की पहचान है और यही देश को कश्मीर से कन्याकुमारी तक जोड़ती है.

 

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक कुशल संगठनकर्ता थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित कर दिया. कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही