Latehar : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मंगलवार की देर शाम मेदिनीनगर किसी कार्यक्रम में जाने के क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग-75 स्थित एक ढाबा में रुके. इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना. इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, जिला मंत्री मुकेश कुमार पांडेय, सत्येंद्र यादव समेत कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें
कांग्रेस देश में भ्रम फैला रही, अराजकता लाना चाहता
बातचीत के दौरान अर्जुन मुंडा ने भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की.
उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर कांग्रेस देश में भ्रम फैला रही है और देश में अराजकता लाना चाहती है. लेकिन देशवासियों को पता है कि आज पूरा विश्व भारत की ताकत और सामर्थ्य को स्वीकार कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है.
अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारत की विदेश नीति मजबूत हुई है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की स्थिति सुदृढ़ हुई है. देश ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान स्थापित की है. मुलाकात के दौरान जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे ने अर्जुन मुंडा को जिले में भाजपा की गतिविधियों से अवगत कराया. उन्होंने जिले के विकास को गति देने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही.

