Search

 
 
 

लातेहार के प्रसिद्ध व्यवसायी बद्री प्रसाद साहू का निधन, राज्यसभा सांसद-विधायक ने जताया शोक

Latehar News : बद्री प्रसाद साहू के निधन पर राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम, स्थानीय विधायक प्रकाश राम, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल व सीतामनी तिर्की,  नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष रंजन, अधिवक्ता सुनील कुमार, बीमा अभिकर्ता बद्री प्रसाद, रंगकर्मी आशीष टैगोर समेत शहर के कई गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है. लोगों ने उनके निधन को लातेहार के सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की.
 
बद्री प्रसाद साहू फाइल फोटो
  • 76 वर्ष की आयु में रांची में ली अंतिम सांस
  • श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के संरक्षक के रूप में दिया था महत्वपूर्ण योगदान

Latehar News : शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समृद्ध किसान बद्री प्रसाद साहू का बुधवार की सुबह 3:30 बजे रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे 76 वर्ष के थे. बद्री प्रसाद साहू का अंतिम संस्कार आज दोपहर दो बजे औरंगा नदी स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा. उनके निधन की खबर से लातेहार में शोक की लहर है. 

 

इसे भी पढ़ें

 

बद्री प्रसाद साहू के निधन पर राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम, स्थानीय विधायक प्रकाश राम, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल व सीतामनी तिर्की,  नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष रंजन, अधिवक्ता सुनील कुमार, बीमा अभिकर्ता बद्री प्रसाद, रंगकर्मी आशीष टैगोर समेत शहर के कई गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

 

स्थानीय लोगों ने उनके निधन को लातेहार के सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की. स्वर्गीय बद्री प्रसाद साहू अपने सरल स्वभाव, धार्मिक प्रवृत्ति और सामाजिक सरोकारों के लिए जाने जाते थे. बद्री प्रसाद साहू लातेहार के प्रतिष्ठित व्यवसायियों में शामिल थे. इसके साथ ही वे एक समृद्ध किसान भी थे और कृषि कार्यों में उनकी विशेष रुचि थी.

 

स्वर्गीय साहू धर्मपरायण एवं आध्यात्मिक विचारों के व्यक्ति थे. श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर, लातेहार के संरक्षक के रूप में उन्होंने मंदिर के विकास एवं धार्मिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. मंदिर के प्रति उनकी गहरी आस्था थी. धार्मिक आयोजनों में उनकी सक्रिय सहभागिता और सहयोग के कारण वे शहर के धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही