Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्यपाल से मिला भाजपा महिला मोर्चा का शिष्टमंडल

  • रांची रैली में पुलिस कार्रवाई पर सौंपा ज्ञापन

Ranchi : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज भाजपा महिला मोर्चा, झारखंड प्रदेश का एक शिष्टमंडल राजभवन में मिला. शिष्टमंडल ने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें 1 सितंबर 2025 को रांची में आयोजित महिला मोर्चा की शांतिपूर्ण रैली पर पुलिस कार्रवाई का उल्लेख किया गया.

 

अभद्र टिप्पणी के विरोध में निकली थी रैली

ज्ञापन में कहा गया कि यह रैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माताजी पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आयोजित की गई थी. महिला कार्यकर्ताएं जब लोकतांत्रिक ढंग से कांग्रेस भवन, रांची का घेराव करने जा रही थीं, तभी पुलिस प्रशासन द्वारा बल प्रयोग किया गया.

 

पुरुष पुलिसकर्मियों पर आरोप

ज्ञापन में यह आरोप लगाया गया कि पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिला कार्यकर्ताओं से धक्का-मुक्की और लाठीचार्ज किया, जिससे कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गईं. भाजपा महिला मोर्चा के शिष्टमंडल ने राज्यपाल से आग्रह किया कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए. दोषी पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई की जाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही