Ranchi News: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में एक प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतों व पुष्टि को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया. महिला मोर्चा की महिलाओं ने जिला स्कूल से आक्रोश मार्च निकाला और मामले में कार्रवाई की मांग की.
प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की सदस्यों ने कहा कि जेएनयू ने प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम को जांच के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया है. वे मणिपुर के इनर मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस सांसद भी हैं.

महिला मोर्चा का प्रदर्शन
प्रोफेसर के खिलाफ 11 छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति (ICC) में शिकायत दर्ज कराई थी. कांग्रेस द्वारा कार्रवाई नहीं होने पर बीजेपी ने प्रदर्शन कर विरोध जताया है.

कांग्रेस ऑफिस से ठीक पहले की गयी बैरिकेडिंग
राहुल और प्रियंका गांधी से मांगा जवाब
महिला मोर्चा की सदस्यों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए. महिला सुरक्षा और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दों पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को अपना पक्ष रखना चाहिए.
इसे भी पढ़ें -
घेराव को लेकर पुलिस प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के इंतजाम किए हैं. कांग्रेस कार्यालय के आसपास बैरिकेडिंग कर पुलिस बल को तैयार रखा गया है, ताकि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

