Search

 
 
 

Hazaribagh News: बीजेपी मंडल प्रवासी बैठक, बाबूलाल ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई है. हजारीबाग में आयोजित बीजेपी मंडल प्रवासी कार्यकर्ता बैठक में बाबूलाल मरांडी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई है. हजारीबाग में आयोजित बीजेपी मंडल प्रवासी कार्यकर्ता बैठक में बाबूलाल मरांडी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए.

Uploaded Image

बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते बाबूलाल

उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र में पारदर्शी मतदाता सूची का निर्माण करने से ही सही सरकार का गठन हो सकता है. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर शत प्रतिशत एसआईआर को सफल करना मुख्य उद्देश्य है. ताकि अपेक्षित मतदाता का नाम छूट नहीं और आनापेक्षित व्यक्तियों का नाम जुड़े नहीं.

इसे भी पढ़ें: 

हजारीबाग प्रमंडल के प्रभारी व प्रदेश महामंत्री श्री मनोज कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री डॉ अमरदीप यादव भी विशिष्ट अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए. प्रमंडलीय प्रवासी कार्यकर्ता बैठक में हजारीबाग, रामगढ़, चतरा एवं कोडरमा जिला से बड़ी संख्या में मंडल प्रवासी कार्यकर्ता उपस्थित हुए. इसके अलावा चारों जिला के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल प्रवासी, जिला पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्य समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे. 

 

मंडल प्रवासी कार्यकर्ता बैठक में  नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल एवं हजारीबाग प्रमंडल का प्रमंडलीय प्रभारी व प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह द्वारा विस्तार से सशक्त एवं कुशल कार्यकर्ता निर्माण, बूथों का पुनर्गठन को लेकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन किया गया. साथ ही एसआईआर कार्य को सफलतापूर्वक सत्यापन एवं संपन्न करवाने हेतु पार्टी के तमाम कनिष्ठ- वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए आग्रह की गई, SIR कार्य में लगे BLO को पूर्ण सहयोग किया जाए ताकि योग्य मतदाता का नाम छूटे नहीं और गलत व्यक्ति का नाम जुड़े नहीं. 

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रोफेसर यदुनाथ पांडे, विधायक मनोज यादव, विधायक अमित यादव, विधायक रोशन लाल चौधरी, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो सहित बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही