Search

 
 
 

भाजपाईयों ने बाबा साहेब की 135 वीं जयंती मनायी

शहर के विवेकानंद पार्क में स्‍थापित बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्‍यापर्ण कर भाजपाइयों ने उनकी 135 वीं जयंती मनाई.
 

Latehar : शहर के विवेकानंद पार्क में स्‍थापित बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्‍यापर्ण कर भाजपाइयों ने उनकी 135 वीं जयंती मनाई.यह कार्यक्रम भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्‍वावधान में  मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक किशुन दास के निर्देश पर जिला अध्यक्ष बंसी यादव के सानिध्‍य में मनाया गया.

 


जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष पिंटू रजक ने की. मौके पर प्रदेश भाजपा परिषद सदस्‍य राजधनी प्रसाद यादव ने बाबा साहेब के सिद्धांत व विचारों को अपनाने की अपील की. उन्‍होने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के अंतिम व्‍यक्ति तक को समान अधिकार व न्‍याय दिलाने का काम किया. पूरा देश उनका ऋणी है.

 

जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव ने भी कहा कि बाबा साहेब के पद चिन्‍हों पर चल कर हम एक समतामूलक समाज का निर्माण कर सकते हैं. कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

 

पूर्व जिला अध्‍यक्ष पंकज कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, पंकज यादव, राजेंद्र पासवान, रविंद्र पासवान, आशा देवी, रानी देवी, विष्णुदेव गुप्ता, रितेश कुमार निक्‍कू, आनंद सिंह, राजबली भुईयां, अजय तिवारी, नागमणि कुमार, पप्पू सिंह, दीपक पासवान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही