Search

 
 
 

हिरासत में लिये गये भाजपा के विधायक, खेलगांव में रखा गया

Ranchi : विधानसभा घेराव कार्यक्रम में भाजपा विधायकों के शामिल होने की खबर के बाद रांची पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत अधिकांश भाजपा विधायकों को हिरासत में ले लिया है. हिरासत में लिये गये विधायकों को खेलगांव में रखा गया है.
 

Ranchi : विधानसभा घेराव कार्यक्रम में भाजपा विधायकों के शामिल होने की खबर के बाद रांची पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत अधिकांश भाजपा विधायकों को हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिये गये विधायकों को खेलगांव भेजा गया.

 

जानकारी के मुताबिक कुछ विधायक सीएम आवास के बाहर धरना देने पहुंच गये थे. पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें वहीं पर हिरासत में लिया. फिर सभी को खेलगांव में पहुंचाया गया. 

 

विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी और प्रदेश अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू को उनके घर पर ही हिरासत में ले लिया गया. जिसके बाद उन्हें भी खेलगांव पहुंचा दिया गया. खेलगांव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. विधायकों के साथ उनके समर्थक नेता भी मौजूद रहे.

 


    
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही