Search

 
 
 

Ranchi News: अस्पताल में कुणाल सिंह से मिलने पहुंचे भाजपा विधायक, कहा- छात्रों से मारपीट गलत

Ranchi News: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान हुए विवाद के बाद सदर अस्पताल परिसर में फिलहाल माहौल शांत है. छात्र नेता कुणाल प्रताप सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी के बाद उनसे मिलने के लिए भाजपा के हटिया विधायक नवीन जायसवाल और वरुण साहू सदर अस्पताल पहुंचे.
 
नवीन जायसवाल, विधायक, बीजेपी

Ranchi News: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान हुए विवाद के बाद सदर अस्पताल परिसर में फिलहाल माहौल शांत है. छात्र नेता कुणाल प्रताप सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी के बाद उनसे मिलने के लिए भाजपा के हटिया विधायक नवीन जायसवाल और वरुण साहू सदर अस्पताल पहुंचे.

इसे भी पढ़ें: 

नवीन जायसवाल ने कहा कि छात्र पिछले 26 दिनों से पूरे संयम के साथ आंदोलन कर रहे थे. सरकार के साथ वार्ता के बाद परीक्षा रद्द करने की जो स्थिति बनी, उसे छात्र पहले से ही सरकार की सोची-समझी साजिश मान रहे थे और दो दिनों के भीतर इसका पर्दाफाश भी हो गया.

 

उन्होंने कहा कि छात्र लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज करा रहे थे. इसी दौरान जिस तरह से लाठीचार्ज, मारपीट और प्रशासन की कार्रवाई सामने आई, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है.

 

विधायक ने कहा, "झारखंड के युवाओं के धैर्य की परीक्षा सरकार न ले. जब-जब युवा आंदोलित होते हैं, निश्चित तौर पर संघर्ष और बढ़ता है." उन्होंने कहा कि पूरे आंदोलन के दौरान छात्रों ने जिस तरह संयम बनाए रखा, उसकी पूरे देश में सराहना हुई है.

 

नवीन जायसवाल ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से मशाल जुलूस और सरकार के खिलाफ पुतला दहन किया जा रहा था, लेकिन इसके जवाब में लाठीचार्ज और मारपीट की कार्रवाई सामने आना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने संकेत दिया कि यदि स्थिति नहीं संभली तो आने वाले समय में झारखंड के युवा और बड़े स्तर पर सड़क पर उतर सकते हैं.

 

वहीं, झामुमो नेता तालकेश्वर महतो भी उस व्यक्ति का इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचे, जिसके साथ प्रदर्शन के दौरान विवाद हुआ था. मीडिया ने जब उनसे इस मामले को लेकर सवाल किया तो वे सवालों का स्पष्ट जवाब नहीं दे सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही