Search

 
 
 

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह का दावा, JMM-कांग्रेस में बढ़ी खटास

बिहार चुनाव में जेएमएम को एक भी सीट नहीं मिलने पर बीजेपी नेताओं ने जेएमएम पर हमला तेज कर दिया है
 

Ranchi : बिहार चुनाव में जेएमएम को एक भी सीट नहीं मिलने पर बीजेपी नेताओं ने जेएमएम पर हमला तेज कर दिया है. बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि बिहार में जेएमएम को सीट नहीं मिलना झारखंड में भी बड़े बदलाव का संकेत है.


 
उन्होंने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस के बीच खटास बढ़ गई है, जिसका असर झारखंड की राजनीति में देखने को मिलेगा. वे मंगलवार को लोहरदगा में मीडिया से बातचीत कर रहे थे. इस तरह की राजनीतिक स्थिति कोई ना कोई परिणाम लेकर आती हैअरुण सिंह ने कहा कि बिहार चुनाव में जेएमएम को एक भी सीट नहीं मिलने से पार्टी की काफी बेइज्जती हुई है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राजनीतिक स्थिति कोई ना कोई परिणाम लेकर आती है. 

 

अरुण सिंह का यह बयान झारखंड की सियासत में संभावित राजनीतिक फेरबदल की ओर संकेत माना जा रहा है. अरूण सिंह लोहरदगा जिला भाजपा कमेटी की ओर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने लोहरदगा पहुंचे थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही