Patna News : दुर्गा पूजा और MLC चुनाव के बीच भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे. एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, दीघा विधायक संजीव चौरसिया सहित पार्टी के कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें...
एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने बिहार व देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी. नितिन नवीन 18 अक्टूबर तक बिहार में रहेंगे.
एयरपोर्ट से निकलने के बाद नितिन नवीन ने कई दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया और पूजा अर्चना की. इसके अलावा बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर भी नितिन नवीन का दौरा खास माना जा रहा है. नितिन नवीन भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए पार्टी नेताओं के साथ मंथन भी करेंगे.
पोर्टल का शुभारंभ
कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सरकारी सुविधाओं से जोड़ने के लिए भाजपा अध्यक्ष आज 'सेवा सहायता पोर्टल' का शुभारंभ भी करेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

