Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

7 जून को रजरप्पा शक्तिपीठ पहुंचेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, माता रानी से लेंगे आशीर्वाद

आगामी 7 जून 2026 को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन झारखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचेंगे.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh: आगामी 7 जून 2026 को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन झारखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचेंगे. इस दौरान वे पावन संगम पर स्थित मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनके आगमन के अवसर पर झारखंड भाजपा के कई सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारी भी रजरप्पा में मौजूद रहेंगे. सुरक्षा और स्वागत की तैयारियों को लेकर स्थानीय स्तर पर रूपरेखा तैयार की जा रही है.

 

जिला महामंत्री जागेश्वर प्रजापति और जिला मंत्री बबलू साव खुद सड़क पर उतरकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. चितरपुर मंडल अध्यक्ष निरंजन कुमार, रामगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष रूपा साहू, गोला मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साव, रजरप्पा मंडल अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, विकास मनी पाठक और परमेश्वर केसरी की टोली रात-दिन एक कर रहे हैं. मौके पर जिला महामंत्री जागेश्वर प्रजापति ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का आना हमारे लिए सिर्फ कार्यक्रम नहीं, उत्सव है. माँ छिन्नमस्तिके से आशीर्वाद लेकर जब वे निकलेंगे तो रजरप्पा की मिट्टी से आगामी विधानसभा चुनाव का नया सियासी शंखनाद होगा. एक-एक कार्यकर्ता पलक-पांवड़े बिछाकर बैठा है. उन्होंने आगे कहा कि उनके स्वागत को लेकर मंदिर परिसर से लेकर सड़क तक चप्पा-चप्पा भाजपा के रंग में रंग रहा है. ढोल-नगाड़े, फूल-मालाओं के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं का हुजूम मौजूद रहेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही