Search

 
 
 

बिष्टुपुर पत्थरबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका

Jamshedpur :  प्रदर्शन में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू भी शामिल हुईं. उन्होंने कहा कि दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले को लेकर भाजपा की महिला कार्यकर्ता बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने जा रही थीं. इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी की.
 
भाजपा प्रदर्शन

Jamshedpur :  बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. इस दौरान भाजपाइयों ने जुबिली पार्क गोलचक्कर के पास कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और घटना पर नाराजगी जताई. 

 

प्रदर्शन में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू भी शामिल हुईं. उन्होंने कहा कि दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले को लेकर भाजपा की महिला कार्यकर्ता बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने जा रही थीं. इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी की.

 

पूर्णिमा साहू के अनुसार, इस घटना में भाजपा के कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं. भाजपा ने इस घटना को लेकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध विरोध जताया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. 

 

इसे भी पढ़ें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही