Search

 
 
 

Ramgarh News: JPSC-JSSC गड़बड़ी की CBI जांच को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

Ramgarh News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सनशाइन बैंक्वेट हॉल से समाहरणालय तक पैदल मार्च निकाला. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्र हित में न्याय की मांग उठाई.
 
भाजपा का प्रदर्शन

Ramgarh News: JPSC-JSSC से जुड़ी कथित अनियमितताओं की CBI जांच और छात्र आंदोलनों के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा रामगढ़ जिला इकाई ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया.

इसे भी पढ़ें: 

जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सनशाइन बैंक्वेट हॉल से समाहरणालय तक पैदल मार्च निकाला. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्र हित में न्याय की मांग उठाई. प्रदर्शन के बाद उपायुक्त को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया.

 

मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि झारखंड के युवा रोजगार की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने छात्र आंदोलन से जुड़े मुकदमे वापस लेने और JSSC-JPSC मामलों की CBI जांच कराने की मांग की.

 

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि भाजपा छात्रों के अधिकार और न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी. प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि यह आंदोलन युवाओं के भविष्य और अधिकारों से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि यदि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो उसे CBI जांच से पीछे नहीं हटना चाहिए.

 

मौके पर जिला प्रभारी सुरेंद्र कुमार महतो, जिला महामंत्री जगेश्वर प्रजापति, राजू चतुर्वेदी, रूपा देवी समेत भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही