Search

 
 
 

झारखंड के 264 प्रखंडों में भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन, निशाने पर हेमंत सरकार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला, पेसा कानून, आकंठ भ्रष्टाचार, ध्वस्त विधि व्यवस्था, बढ़ते अपराध, खनिज, बालू, जमीन की लूट के मुद्दों पर जोरदार प्रदर्शन किया.
 

 Ranchi :  झारखंड प्रदेश भाजपा ने राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ मंगलवार को राज्य के सभी 264 प्रखंड/अंचल कार्यालयों में आक्रोश प्रदर्शन किया.  इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और राज्य सरकार को कड़ी चेतावनी दी.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला, पेसा कानून, आकंठ भ्रष्टाचार, ध्वस्त विधि व्यवस्था, बढ़ते अपराध, खनिज, बालू, जमीन की लूट के मुद्दों पर जोरदार प्रदर्शन किया.

 

बाबूलाल ने हेमंत सोरेन सरकार को निशाने पर लिया

 

प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी, दलित, महिला, किसान, युवा विरोधी सरकार है.  उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार पार्ट 2 भी उसी तर्ज पर चल रही है जैसा पिछले पांच वर्षों में चली.

 

भाजपा की राज्य सरकार को चेतावनी

 

भाजपा ने राज्य सरकार को चेतावनी दी  कि अगर वह अपनी नीतियों में सुधार नहीं करती है तो भाजपा आंदोलन को और तेज करेगी.  उन्होंने कहा कि यह आक्रोश प्रदर्शन की शुरुआत है. अगर राज्य सरकार नहीं सुधरती है तो भाजपा थाना, जिला सहित जन मुद्दों से जुड़े अन्य कार्यालयों पर बड़ा प्रदर्शन कर उसे ठप करने को विवश होगी.

 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही