Search

 
 
 

इरफान अंसारी के बयान पर रांची में भाजपा का विरोध, राहुल गांधी का पुतला फूंका

Ranchi News : भाजपा ने इसे देश में अराजकता फैलाने वाला बयान बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई. पार्टी का आरोप है कि मंत्री का बयान युवाओं को सड़क पर उतरने और सेना से टकराव की स्थिति पैदा करने का संकेत देता है. भाजपा ने केंद्र सरकार से इरफान अंसारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है.
 
पुतला फूंका

Ranchi News : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बयान के विरोध में भाजपा ने शुक्रवार को रांची में प्रदर्शन किया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीपीएस चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया. भाजपा ने मंत्री के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि 40 लाख युवा राहुल गांधी के एक इशारे का इंतजार कर रहे हैं.

 

इसे भी पढ़ें...

 

साथ ही चेतावनी दी थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समय रहते हालात नहीं संभाले तो देश की स्थिति बांग्लादेश और नेपाल से भी बदतर हो सकती है. 

 

भाजपा ने इसे देश में अराजकता फैलाने वाला बयान बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई. पार्टी का आरोप है कि मंत्री का बयान युवाओं को सड़क पर उतरने और सेना से टकराव की स्थिति पैदा करने का संकेत देता है. भाजपा ने केंद्र सरकार से इरफान अंसारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है.

 

इससे पहले पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में जुटे. वहां से जुलूस की शक्ल में डीपीएस चौक पहुंचे और राहुल गांधी का पुतला फूंका. प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. पार्टी ने इस मुद्दे पर सभी जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही