Search

 
 
 

झारखंड में एक ही मकान में 126 वोटर मिलने पर भाजपा ने उठाए सवाल, चुनाव आयोग से की जांच की मांग

Ranchi News: जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग से आधिकारिक रूप से शिकायत की है कि एक ही मकान में 126 और 69 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं. पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र सौंपकर इन संदिग्ध मकानों का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है. चुनाव आयोग की सर्वदलीय समीक्षा बैठक के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कई सवाल खड़े किए हैं.
 
चुनाव आयोग

Ranchi News: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में मतदाताओं की असामान्य वृद्धि का मामला सामने आया है. दरअसल झारखंड चुनाव आयोग 2026 (SIR) की प्रगति पर झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की अध्यक्षता में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई.


जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग से आधिकारिक रूप से शिकायत की है कि एक ही मकान में 126 और 69 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं. पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र सौंपकर इन संदिग्ध मकानों का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें - 

 

चुनाव आयोग की सर्वदलीय समीक्षा बैठक के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कई सवाल खड़े किए हैं. चुनाव आयोग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया कि कई बूथों से ऐसी शिकायतें मिल रही हैं, जहां वोटरों की संख्या असामान्य है. एक मतदान केंद्र के मात्र 17 मकानों में 793 और दूसरे बूथ के 32 घरों में 842 मतदाताओं के नाम मिलना गंभीर जांच का विषय है.

 

भाजपा नेता ने आपत्ति वाले मतदान केंद्रों की सूची सौंपते हुए चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि ऐसे मकानों और मतदाताओं का नियमानुसार भौतिक और अभिलेखीय सत्यापन कराया जाए. इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि कोई डुप्लीकेट या अपात्र प्रविष्टि नहीं हुई है. सूची में किसी भी भारतीय नागरिक का नाम न छूटे, लेकिन यह भी सख्ती से सुनिश्चित किया जाए कि किसी गैर-भारतीय का नाम इसमें न जुड़ पाए.

 

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के साथ-साथ पार्टी ने नए मतदाताओं के निबंधन का मुद्दा भी उठाया है. राकेश प्रसाद ने कहा कि फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अपेक्षाकृत कम जुड़ रहे हैं. उन्होंने आयोग से इस प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही