Search

 
 
 

सरकारी अस्पतालों में दवा खरीद पर भाजपा ने उठाए सवाल, स्वास्थ्य मंत्री को घेरा

Ranchi News: अजय साह ने कहा कि Amoxicillin 500 mg की खरीद बिहार में करीब 1.15 रुपये की दर से होने की बात सामने आई है. वहीं, झारखंड में इसी दवा के लिए करीब 3.50 रुपये खर्च किए जा रहे हैं.
 
अजय साह, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी

Ranchi News: सरकारी अस्पतालों में दवाइयों की खरीद में कथित अनियमितता को लेकर भाजपा ने सवाल खड़े किए हैं. प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने आरोप लगाया कि दूसरे राज्यों की तुलना में झारखंड में कई दवाइयों की खरीद काफी अधिक कीमत पर की जा रही है. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से इस मामले में जवाब देने की मांग की.

इसे भी पढ़ें: 

अजय साह ने कहा कि Amoxicillin 500 mg की खरीद बिहार में करीब 1.15 रुपये की दर से होने की बात सामने आई है. वहीं, झारखंड में इसी दवा के लिए करीब 3.50 रुपये खर्च किए जा रहे हैं. इसी तरह 21 ग्राम ORS की कीमत भी झारखंड में करीब 8.50 रुपये बताई जा रही है. उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में इन दवाइयों की खरीद कम कीमत पर हो रही है.

 

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि झारखंड के 11 सदर अस्पतालों में दवा खरीद से जुड़े 11 टेंडर रांची के एक ही मुस्लिम परिवार से जुड़ी फर्मों को दिए गए. उन्होंने कहा कि इन टेंडरों में बाजार दर से कई गुना अधिक कीमत पर खरीद के आरोप पहले भी सामने आ चुके हैं.

 

अजय साह ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार सवालों के घेरे में है. एम्बुलेंस व्यवस्था के बाद अब दवाइयों की उपलब्धता और खरीद प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि अस्पतालों में जरूरी दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं, जबकि पहले एक्सपायर्ड दवाइयों और दवाओं को नष्ट किए जाने के मामले भी सामने आते रहे हैं.

 

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि टेंडर, एम्बुलेंस, मोतियाबिंद ऑपरेशन और अब दवा खरीद को लेकर लगातार विवाद सामने आ रहे हैं. अजय साह ने कहा कि इन मामलों की राजनीतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वोट चोरी पर बयानबाजी करने वाले मंत्री को दवा खरीद में कथित गड़बड़ी पर भी जवाब देना चाहिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही