Search

 
 
 

भाजपा ने कहा स्वच्छता सर्वेक्षण में आई है गिरावट

देश भाजपा ने झारखंड सरकार पर स्वच्छता सर्वेक्षण में गिरावट और राजधानी रांची की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार ने 74वें संविधान संशोधन का उल्लंघन किया है, जो शहरी निकायों में लोकतांत्रिक शासन की व्यवस्था सुनिश्चित करता है.
 


Ranchi :  प्रदेश भाजपा ने झारखंड सरकार पर स्वच्छता सर्वेक्षण में गिरावट और राजधानी रांची की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार ने 74वें संविधान संशोधन का उल्लंघन किया है, जो शहरी निकायों में लोकतांत्रिक शासन की व्यवस्था सुनिश्चित करता है. उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों से नगर निकाय चुनाव नहीं कराए गए हैं, जिससे राज्य के सभी नगर निकाय सिर्फ अधिकारियों के हवाले हैं. राज्य सरकार की असंवेदनशीलता और संविधान की मूल भावना का उल्लंघन इसके लिए जिम्मेदार है

 

 

 

भ्रष्टाचार का आरोप


भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जब व्यवस्था में जवाबदेही नहीं होती, तो भ्रष्टाचार अपने आप पनपता है. झारखंड में वही हो रहा है, सरकार के संरक्षण में अधिकारियों की मिलीभगत से नगर निकाय भ्रष्टाचार के अड्डे में तब्दील हो चुके हैं. अजय साह ने तंज कसते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार स्वच्छ भारत मिशन जैसी ऐतिहासिक पहल को जन-आंदोलन बना रही है, जबकि राज्य सरकार ने ‘भ्रष्टाचार मिशन’ को ही नीति बना लिया है. उन्होंने कहा कि सरकार जनता की बुनियादी जरूरतों को दरकिनार कर, मंत्रियों के लिए दो-दो आलीशान बंगलों के सौंदर्यीकरण में व्यस्त है.

 

निकाय चुनाव की मांग


भाजपा ने स्पष्ट मांग की है कि राज्य सरकार तत्काल नगर निकाय चुनावों की घोषणा करे और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था बहाल करे, ताकि झारखंड विकास, पारदर्शिता और स्वच्छता की पटरी पर लौट सके.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही