Search

 
 
 

कोरोना महामारी को लेकर भाजपा हुई गंभीर, पार्टी चलाएगी राहत कार्य: दीपक प्रकाश

 

कोविड के बढ़ते मामलों पर प्रदेश पदाधिकारियों व विधायक, सांसद,जिलाध्यक्षों की शुक्रवार शाम 4 बजे ऑनलाइन होगी बैठक

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य में कोरोनावायरस ने खतरनाक रूप धारण कर लिया है. इस घड़ी में हम सबको मिलकर लड़ना है. हालांकि उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस का तेजी से प्रसार होने में सरकार की लापरवाही स्पष्ट दिख रही है. सरकार समय पर ना ही कोई फैसला ले पा रही है और ना ही जरूरी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करा पा रही है. परिजन मरीजों को अस्पताल दर अस्पताल लेकर घूम रहे हैं और कहीं इलाज नहीं हो पा रहा है. यह समय है गंभीरता के साथ स्वास्थ्य व्यवस्था पर नजर रखने की.

बीजेपी चलाएगी राहत कार्य

दीपक प्रकाश ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी कोरोना के बढ़ते मामलों पर गंभीर है. कोरोना के बढ़ते प्रसार को लेकर पार्टी राहत कार्य चलाएगी. इसके साथ ही बढ़ते मामलों को लेकर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, सभी जिलों के अध्यक्ष, सांसद और विधायकों की एक ऑनलाइन बैठक शुक्रवार को आहूत की गई है. जिसमें कोरोना के बढ़ते मामलों पर पार्टी द्वारा राहत कार्य चलाने को लेकर चर्चा की जाएगी. साथ ही पार्टी द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाने को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा. यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न होना तय हुआ है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही