Search

 
 
 

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान

Ranchi News : आदित्य साहू ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 वर्षों में गरीब, किसान, महिला और वंचित वर्ग के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं. उन्होंने कहा कि अगर नेतृत्व ईमानदार हो तो देश और राज्य की तस्वीर बदल सकती है. नरेंद्र मोदी इसका उदाहरण हैं.
 
सेवा संकल्प अभियान को लेकर जुटे भाजपाई

Ranchi News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर भाजपा झारखंड में एक महीने तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी. यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा. इसके जरिए केंद्र सरकार की योजनाओं और मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा.

 

इसको लेकर रांची के कांके स्थित सुकुरहुटू के हवेली बैंक्वेट हॉल में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.

 

आदित्य साहू ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 वर्षों में गरीब, किसान, महिला और वंचित वर्ग के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं. उन्होंने कहा कि अगर नेतृत्व ईमानदार हो तो देश और राज्य की तस्वीर बदल सकती है. नरेंद्र मोदी इसका उदाहरण हैं.

 

बाबूलाल मरांडी ने मोदी सरकार के कार्यकाल को बेमिसाल बताते हुए झारखंड में हुए विकास कार्यों का जिक्र किया. उन्होंने साहेबगंज में गंगा नदी पर पुल, एम्स, मेडिकल कॉलेज, रेलवे स्टेशनों के विकास और सड़कों के निर्माण को सरकार की उपलब्धि बताया.

 

मरांडी ने एमएमडीआर कानून को लेकर कहा कि इससे झारखंड को नुकसान नहीं होगा. उन्होंने कांग्रेस पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के अधिकारों की रक्षा करेगी.

 

प्रदीप वर्मा ने कार्यकर्ताओं से केंद्र की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करने की अपील की.

 

कर्मवीर सिंह ने बताया कि 5, 6 और 7 सितंबर को जिला स्तर पर कार्यशाला होगी. इसके बाद 8, 9 और 10 सितंबर को मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी. 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हर घर में आशीर्वाद का दीया जलाने समेत कई कार्यक्रम होंगे.

 

भाजपा ने अभियान के तहत 14 अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए संयोजक और सहसंयोजक भी नियुक्त किए हैं. पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होने की अपील की गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही