Search

 
 
 

Bokaro News: भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से

Bokaro News: अभियान के दौरान ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा’, ‘आंगन मिलन सेवा’ और रक्तदान शिविर समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
 
बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक

Bokaro News: बोकारो परिसदन में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई. इस दौरान पार्टी के बोकारो जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम में धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा बतौर मुख्य वक्ता और अतिथि शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें: 

राज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होने वाले एक महीने लंबे सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा पत्रकारों के सामने साझा की. उन्होंने बताया कि यह अभियान देशभर में आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत अलग-अलग सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम होंगे.

 

अभियान के दौरान ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा’, ‘आंगन मिलन सेवा’ और रक्तदान शिविर समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. भाजपा नेताओं के मुताबिक, इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों और उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.

 

राज सिन्हा ने बताया कि ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के तहत दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों के लिए उन्हें आशीर्वाद दिया जाएगा. इसके अलावा प्रधानमंत्री के जन्मस्थल वडनगर से कर्मस्थल काशी तक यात्रा निकालने की भी योजना है.

 

इस दौरान राज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही