Search

 
 
 

भाजपा पहले चारा घोटाले की सच्चाई बताए, फिर ट्रेजरी पर सवाल उठाए- कांग्रेस

Ranchi : ट्रेजरी घोटाले को लेकर भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सतीश पॉल मुंजनी ने कहा कि भाजपा जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है और पहले उसे चारा घोटाले पर अपनी भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : ट्रेजरी घोटाले को लेकर भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सतीश पॉल मुंजनी ने कहा कि भाजपा जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है और पहले उसे चारा घोटाले पर अपनी भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें...


सतीश पॉल मुंजनी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने ट्रेजरी मामले को दबाने की कोशिश नहीं की. सरकार ने खुद मामले का संज्ञान लिया, जांच के आदेश दिए, एसआईटी बनाई, सीआईडी से जांच कराई और विशेष ऑडिट की भी सिफारिश की. उन्होंने कहा कि अगर सरकार किसी को बचाना चाहती तो इतनी जांच नहीं कराती.


उन्होंने कहा कि भाजपा बार-बार चारा घोटाले का जिक्र कर रही है, जबकि उस मामले में कानून ने अपना काम किया. उन्होंने कहा कि ट्रेजरी मामले में भी जो कोई दोषी होगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए. लेकिन जांच पूरी होने से पहले किसी को दोषी ठहराना सही नहीं है.


मुंजनी ने भाजपा से यह भी पूछा कि देश में सामने आए बड़े बैंक घोटालों और आर्थिक अपराधों में कितने बड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई. उन्होंने कहा कि झारखंड में चल रही जांच पर सवाल उठाने से पहले भाजपा को अपने कार्यकाल के मामलों का जवाब देना चाहिए.


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता अपने बयानों के जरिए जांच एजेंसियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि किसी अधिकारी या व्यक्ति की जिम्मेदारी का फैसला जांच, साक्ष्यों और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर होना चाहिए, न कि राजनीतिक बयानबाजी से. 


सतीश पॉल मुंजनी ने कहा कि झारखंड सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झूठे आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही