Search

 
 
 

जमशेदपुर घटना पर भाजपा राजनीति बंद कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में सहयोग करे : कांग्रेस

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जमशेदपुर की घटना दुखद है और दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस संवेदनशील मामले पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है.
 

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जमशेदपुर की घटना दुखद है और दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस संवेदनशील मामले पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है.


राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा को कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने से पहले अपने शासनकाल को देखना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश में मॉब लिंचिंग, महिलाओं के खिलाफ अपराध, सांप्रदायिक हिंसा, पेपर लीक, किसानों पर अत्याचार और मणिपुर जैसी घटनाएं भाजपा शासन के दौरान भी हुई हैं. उन्होंने पूछा कि ऐसे मामलों में भाजपा ने अपने नेताओं के खिलाफ कितनी कार्रवाई की.


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जमशेदपुर की घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है. संबंधित पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है और जांच आगे बढ़ रही है. कांग्रेस का मानना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए.


राकेश सिन्हा ने आदित्य साहू के पोस्टिंग में सौदेबाजी और पुलिस पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया. उन्होंने कहा कि यदि भाजपा के पास कोई सबूत है तो उसे जांच एजेंसियों को देना चाहिए. बिना प्रमाण के आरोप लगाकर जनता को गुमराह नहीं करना चाहिए.


उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड बंद और आंदोलन की घोषणा कर राज्य का माहौल खराब करना चाहती है. कांग्रेस का मानना है कि बंद और तनाव फैलाने से किसी पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा. न्याय केवल कानून और अदालत की प्रक्रिया से ही मिलेगा.


राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस कानून के शासन, सामाजिक सौहार्द और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने भाजपा से अपील की कि वह राजनीतिक बयानबाजी छोड़कर जांच और न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग करे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही