Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झरिया में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, पाथरडीह-लोदना मोड़ पर सड़क जाम

जेपीएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितता और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों पर रांची में हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को धनबाद के झरिया कोयलांचल में भी देखने को मिला.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : जेपीएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितता और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों पर रांची में हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को धनबाद के झरिया कोयलांचल में भी देखने को मिला.

 

बंद के समर्थन में मंगलवार की सुबह भाजपा के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे  और विभिन्न स्थानों पर सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया.भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाथरडीह, लोदना मोड़ और डिगवाडीह क्षेत्र में सड़क पर उतरकर वाहनों को रोक दिया.सड़क जाम होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया. 

Uploaded Image

भाजपा कार्यकर्ताओं प्रदर्शन

सड़क पर वाहनों की आवाजाही थमने से राहगीरों, यात्रियों और कामकाजी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.सड़क जाम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.कार्यकर्ताओं ने छात्रों के आंदोलन के प्रति सरकार के रवैये पर सवाल उठाते हुए लाठीचार्ज की घटना की निंदा की और छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की.

 

प्रदर्शन में भाजपा नेता उचित महतो, प्रियंका देवी, अजय कुमार समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने के बजाय सरकार को उनकी शिकायतों और परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए.

 

वहीं भाजपा नेताओं ने कहा कि रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पार्टी ने 11 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान किया है. नेताओं ने आरोप लगाया कि जेपीएससी की परीक्षाओं में लगातार अनियमितताओं और पेपर लीक की शिकायतें सामने आने के बावजूद सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों की मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती भाजपा उनके आंदोलन के समर्थन में आवाज उठाती रहेगी.

 

इधर झरिया में सड़क जाम के कारण कोयलांचल की प्रमुख सड़कों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही. पाथरडीह, लोदना मोड़ और डिगवाडीह क्षेत्र में वाहनों की कतार लगने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई. बंद के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो इसे लेकर पुलिस की भी तैनाती रही.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही