Search

 
 
 

झारखंड विस : सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही हंगामा, इरफान अंसारी ने लगाए ‘चंदा चोर’ के नारे

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही 12 बजे दोबारा शुरू होते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया. मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा विधायकों की ओर इशारा करते हुए ‘चंदा चोर, चंदा चोर’ के नारे लगाए. शोर-शराबे के बीच भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी ने अपनी बात रखनी शुरू की.
 

Ranchi :  झारखंड विधानसभा की कार्यवाही 12 बजे दोबारा शुरू होते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया. मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा विधायकों की ओर इशारा करते हुए ‘चंदा चोर, चंदा चोर’ के नारे लगाए. शोर-शराबे के बीच भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी ने अपनी बात रखनी शुरू की.

 

हंगामा बढ़ने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष  दोनों के विधायक वेल में पहुंच गए. सत्ता पक्ष की ओर से मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की और योगेंद्र महतो समेत अन्य विधायक वेल में पहुंचे. वहीं विपक्ष के विधायक भी वेल में आकर नारेबाजी करने लगे.

 

हो-हल्ला के बीच वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में प्रतिवेदन रखा और प्रतिवेदन को पास कर दी. इसके बाद सदन की कार्यवाही 2:00  बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही