Ranchi : भाजपा के विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर रांची पुलिस-प्रशासन के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी करने का अनुरोध किया है. पत्र में विधायक ने लिखा है कि 10 अगस्त को उन्हें (राज सिन्हा), नेता प्रतपक्ष बाबू लाल मरांडी, विरोधी दल के मुख्य सचेतक व सचेतक समेज कई विधायकों को विधानसभा सत्र में शामिल होने से रोका गया.
विधानसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा गया है कि छात्रों के मुद्दों, राज्य की विधि-व्यवस्था के बारे में जानकारी के देने के लिए भाजपा के विधायक मुख्यमंत्री से मिलने गये थे. रांची जिला प्रशासन के अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने उन्हें सार्वजनिक स्थल पर रोक दिया. सभी विधायकों को बलपूर्वक रोका गया. मान सम्मान को ठेस पहुंचाया गया. विधायकों को चलते सत्र में बिना कोई कारण व सूचना के सदन की कार्यवाही से दूर रखा गया.

भाजपा विधायक राज सिन्हा द्वारा दिये गये आवेदन की प्रति.
पत्र के मुताबिक दिन के 11 बजे सभी विधायकों को गिरफ्तार कर लिया गया, ताकि हम वर्तमान परिस्थितियों में लोकतांत्रिक तरीके से सदन में अपपनी बात नहीं रख सके. यह मामला विशेषाधिकार हनन का है. पत्र में राज सिन्हा ने अनुरोध किया है कि रांची जिला प्रशासन के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला दायर किया जाये.