Search

 
 
 

छात्रों से सीधे संवाद करेंगे CM हेमंत सोरेन, छात्रों की बात-छात्रों के साथ अभियान शुरू

Ranchi : JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर छात्रों के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं से सीधे संवाद की पहल की है. उन्होंने छात्रों की बात - छात्रों के साथ अभियान शुरू करने की जानकारी दी है. इसके तहत छात्र परीक्षा व्यवस्था से जुड़ी अपनी परेशानी और सुझाव सरकार तक पहुंचा सकेंगे.
 

Ranchi : JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर छात्रों के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं से सीधे संवाद की पहल की है. उन्होंने छात्रों की बात - छात्रों के साथ अभियान शुरू करने की जानकारी दी है. इसके तहत छात्र परीक्षा व्यवस्था से जुड़ी अपनी परेशानी और सुझाव सरकार तक पहुंचा सकेंगे.


मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के लाखों युवाओं के सपने और उनके परिवार की उम्मीदें प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी हैं. इसलिए परीक्षा व्यवस्था पारदर्शी, निष्पक्ष, भरोसेमंद और समय पर होनी चाहिए.


हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार ने JPSC और दूसरी भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए नई नियमावली तैयार की है. प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानूनी व्यवस्था भी लागू की गई है. उन्होंने कहा कि इन कदमों का उद्देश्य ईमानदारी से परीक्षा देने वाले छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है.

Uploaded Image

पोर्टल 


उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम केवल सरकार नहीं कर सकती. इसमें छात्रों की भागीदारी भी जरूरी है. इसी वजह से छात्रों की बात-छात्रों के साथ अभियान शुरू किया गया है.


मुख्यमंत्री ने छात्रों से कहा कि वे परीक्षा व्यवस्था में दिखाई देने वाली कमियों के बारे में बताएं. इसके साथ ही बेहतर व्यवस्था के सुझाव, परीक्षा के दौरान सामने आई समस्याओं के अनुभव और नए समाधान भी सरकार के साथ साझा करें.


उन्होंने कहा कि छात्रों से मिलने वाले सभी सुझावों का अध्ययन किया जाएगा. विशेषज्ञों की मदद से इन सुझावों की जांच की जाएगी. जो सुझाव नियमों और संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार सही होंगे, उन्हें तय समय के अंदर लागू करने की कोशिश की जाएगी.


हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के युवाओं को ज्यादा रोजगार और अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है. नियुक्ति प्रक्रिया में भी कई सुधार किए गए हैं. उन्होंने कहा कि झारखंडी फर्स्ट की भावना के साथ स्थानीय युवाओं के हितों की रक्षा और उनके लिए अवसर बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है.


मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 साल का झारखंड अब नए दौर में प्रवेश कर रहा है और इस बदलाव में युवाओं की बड़ी भूमिका होगी. उन्होंने युवाओं से इस अभियान में शामिल होने की अपील की.


छात्र अपने सुझाव samvad.jharkhand.gov.in पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में ऐसा बदलाव लाने का प्रयास होना चाहिए, जिस पर हर छात्र भरोसा कर सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही