Search

 
 
 

जामताड़ा में भाजपा का जोरदार धरना-प्रदर्शन: बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा

राज्य में बिजली कटौती, बिजली दरों में वृद्धि और स्मार्ट/पोस्टपेड मीटर में कथित अनियमित बिलिंग के विरोध में जामताड़ा भाजपा ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और विद्युत आपूर्ति विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
 

Jamtara: राज्य में बिजली कटौती, बिजली दरों में वृद्धि और स्मार्ट/पोस्टपेड मीटर में कथित अनियमित बिलिंग के विरोध में जामताड़ा भाजपा ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और विद्युत आपूर्ति विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

 

धरना के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि बिजली विभाग की कार्यशैली से आम जनता त्रस्त हो चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर आम लोगों से मनमाने तरीके से वसूली की जा रही है. भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुजाता सिंह ने कहा कि एक ओर बिजली कटौती की जा रही है, वहीं दूसरी ओर स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं से “चोरी” की जा रही है.

 

वहीं भाजपा नेता कमलेश मंडल ने सवाल उठाया कि जब आम लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, तो सरकारी कार्यालयों में इन्हें क्यों नहीं लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि समाहरणालय के किसी भी कार्यालय में स्मार्ट मीटर नहीं लगाया गया है.

 

भाजपा नेत्री आभा आर्या ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब बिजली सही से मिलती ही नहीं, तब भी मीटर रीडिंग लगातार बढ़ रही है. उन्होंने राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सरकार को चेतावनी दी कि यदि रवैया नहीं बदला, तो जनता जवाब देगी.

 

भाजपा नेता मुरारी भूषण सिंह ने रजवाड़ी मोहल्ले का उल्लेख करते हुए कहा कि पुलिस की मौजूदगी में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं. उन्होंने मांग की कि जबरन मीटर लगाने वालों पर कार्रवाई हो. भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने भी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विद्युत विभाग के माध्यम से “घर-घर लूट” मचाई जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही