Search

 
 
 

झारखंड: बढ़ी बिजली दर पर घिरी सरकार, भाजपा ने वापसी की मांग की

आदित्य साहू ने राज्य में बढ़े हुए बिजली दर को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही और गलत बिलिंग के कारण आम उपभोक्ता बुरी तरह परेशान हैं. कई लोगों को दो से ढाई लाख रुपये तक के बिजली बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे जनता में भारी आक्रोश है.
 

Ranchi: आदित्य साहू ने राज्य में बढ़े हुए बिजली दर को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही और गलत बिलिंग के कारण आम उपभोक्ता बुरी तरह परेशान हैं. कई लोगों को दो से ढाई लाख रुपये तक के बिजली बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे जनता में भारी आक्रोश है.


आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि एक ओर राज्य सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है, वहीं दूसरी ओर आम जनता पर बिजली बिल का अतिरिक्त बोझ डालकर उसे परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा पूरी तरह छलावा साबित हुआ है. सरकार ने आय के स्थायी स्रोत विकसित नहीं किए और खनिज रॉयल्टी व अन्य फंड का सही उपयोग नहीं किया.

 


उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में बुनियादी समस्याएं जस की तस हैं. ट्रांसफार्मर महीनों तक खराब पड़े रहते हैं और बिजली आपूर्ति की स्थिति खराब है. स्मार्ट मीटर के कारण भी उपभोक्ताओं को एक साथ भारी भरकम बिल थमाए जा रहे हैं, जिससे लोग दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं.


साहू ने कहा कि भाजपा को बड़ी संख्या में शिकायतें मिल रही हैं, जिनके आधार पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बात भी की है. उन्होंने सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि बढ़े हुए बिजली दर को जल्द वापस नहीं लिया गया, तो पार्टी इस मुद्दे पर आंदोलन तेज करेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही