Search

 
 
 

भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात

Ranchi: भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच संगठनात्मक तैयारी, भविष्य की रणनीतियों और राजनीतिक परिस्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई.
 

Ranchi: भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच संगठनात्मक तैयारी, भविष्य की रणनीतियों और राजनीतिक परिस्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई. आदित्य साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जो पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने में मदद करेंगे.

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन हमेशा प्रेरक रहा है और मुलाकात अत्यंत सकारात्मक रही. आदित्य साहू ने यह भी कहा कि भाजपा समाज के अंतिम पायदान तक विकास पहुंचाने और जनहित के मुद्दों पर केंद्रित होकर आगे बढ़ती रहेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही