Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड शराब घोटाला : ACB ने जिन्हें किया अरेस्ट, उससे ईडी ने होटवार जेल में जाकर की पूछताछ

Ranchi: झारखंड शराब घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उससे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ किया. मंगलवार को ईडी की टीम होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार पहुंची, जिसके बाद ईडी की टीम ने महेश सीताराम, परेश ठाकोर, विक्रम ठाकोर, बिपिन जाधवभाई परमार और जगन ठाकोर देसाई से पूछताछ की है. 

 

उल्लेखनीय है कि ईडी ने पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में आवेदन देकर शराब घोटाले के उन अभियुक्तों से पूछताछ की अनुमति मांगी थी, जिसे ACB ने कांड संख्या 9/25 में गिरफ्तार किया है और वे फिलहाल बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं. कोर्ट के द्वारा अनुमति देने के बाद ईडी ने जेल में पांच लोगों से पूछताछ किया.

 

ईडी की ओर से कोर्ट में दिये गये आवेदन में कहा गया था कि एसीबी द्वारा PE-3/2024 की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें पाया गया है कि मेसर्स विजन हॉस्पिटलिटी एवं कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड (VHSCPL), मेसर्स मार्शन इनोवेटिव सिक्यूरिटी प्राइवेट लिमिटेड (MISSPL) ने फर्जी बैंक गारंटी के सहारे शराब का व्यापार कर सरकार को नुकसान पहुंचाया. 

 

VHSCPL ने 5.35 करोड़ और MISSPL ने 5.02 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी दिया था. महेश सीताराम VHSPL के MD हैं. परेश ठाकोर VHSCPL के निदेशकों में से एक हैं. विक्रम ठाकोर और बिपिन जाधव भाई परमार भी VHSPL के निदेशकों में से एक हैं. इसके अलावा जगन ठाकोर MISSPL के निदेशक हैं. 

 

बता दें कि प्रारंभिक जांच पूरी करने के बाद ACB ने मई महीने में शराब घोटाला केस में प्राथमिकी दर्ज की थी. इस प्राथमिकी में वरीय IAS अधिकारी विनय चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह और विनय सिंह समेत 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. 

 

केस दर्ज होने के बाद ACB ने विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया था. इस केस में अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी एसीबी ने की है. जिसमें से कई आरोपियों को बेल मिल चुकी है. ACB ने इस मामले में अपनी जांच जारी रखी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही