Search

 
 
 

भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह के पिता ध्रुव नारायण सिंह का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह के पिता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पूर्व विभाग संघ चालक ध्रुव नारायण सिंह का सोमवार सुबह निधन हो गया. वे पिछले दो वर्षों से उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे और अस्वस्थ चल रहे थे.
 

Palamu : भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह के पिता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पूर्व विभाग संघ चालक ध्रुव नारायण सिंह का सोमवार सुबह निधन हो गया. वे पिछले दो वर्षों से उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे और अस्वस्थ चल रहे थे.करीब 80 वर्ष की उम्र में उन्होंने मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सुबह 8 बजे अंतिम सांस ली. बताया गया कि उनकी हृदय गति रुकने से मृत्यु हुई.

 

राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर

ध्रुव नारायण सिंह के निधन की सूचना मिलते ही हमीदगंज स्थित उनके आवास पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का तांता लग गया. सभी ने उनके पार्थिव शरीर के सामने श्रद्धा सुमन अर्पित कर अंतिम विदाई दी.उन्होंने अपने पीछे चार पुत्र, तीन पुत्रियाँ, नाती-पोते सहित भरा-पूरा परिवार छोड़कर दुनिया को अलविदा कहा.

 

मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

परिवार के सदस्यों के अनुसार, अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह 9 बजे मेदिनीनगर के राजा हरिश्चंद्र घाट पर किया जाएगा.

 

नेताओं ने जताया शोक

उनके निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, पूर्व उपमहापौर मंगल से, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजीव रंजन सिंह समेत कई प्रमुख लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही