Search

 
 
 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्यपाल से की मुलाकात, जमशेदपुर हत्याकांड की CBI जांच की मांग

जमशेदपुर में पुलिस की मौजूदगी में एक युवक की हत्या और दूसरे युवक पर हुए जानलेवा हमले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने आज राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की. उन्होंने घटना को बेहद गंभीर बताते हुए पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग की.
 

Ranchi :   जमशेदपुर में पुलिस की मौजूदगी में एक युवक की हत्या और दूसरे युवक पर हुए जानलेवा हमले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने आज राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की. उन्होंने घटना को बेहद गंभीर बताते हुए पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग की.

 

आदित्य साहू ने कहा कि 27 जून को जमशेदपुर में हुई इस घटना ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि हमलावरों ने पुलिस की मौजूदगी में दो युवकों पर हमला किया. जान बचाने के लिए दोनों युवक पुलिस वाहन में पहुंचे. लेकिन अपराधियों ने वहां भी हमला कर दिया.

 

आरोप है कि एक युवक को वाहन से बाहर खींचकर उसकी हत्या कर दी गई. जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका इलाज चल रहा है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने घटना के दौरान पुलिस की भूमिका पर भी संदेह जताया है. 

 

 उन्होंने कहा कि यदि पुलिस समय पर प्रभावी कार्रवाई करती तो शायद युवक की जान बचाई जा सकती थी. इसलिए केवल अपराधियों ही नहीं, बल्कि घटना के समय तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यपाल से मामले की जांच सीआईडी के बजाय सीबीआई को सौंपने की मांग की, ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो सके. साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और सभी आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने की मांग गकी

 

आदित्य साहू ने यह भी कहा कि यदि बार संचालक की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए. साथ ही यह जांच हो कि संबंधित बार को लाइसेंस किस आधार पर जारी किया गया था और उसके सभी दस्तावेज नियमों के अनुरूप थे या नहीं.  भाजपा ने राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही