Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पत्रकार के सवाल से घिरे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले - वायरल वीडियो की होगी जांच

झारखंड भाजपा के हरमू स्थित प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एक पत्रकार के सवाल ने पूरे कार्यक्रम का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. पत्रकार ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज का एक वायरल वीडियो दिखाते हुए सवाल किया कि उसमें वह फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर चढ़कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर टमाटर फेंकते नजर आ रहे हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड भाजपा के हरमू स्थित प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एक पत्रकार के सवाल ने पूरे कार्यक्रम का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. पत्रकार ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज का एक वायरल वीडियो दिखाते हुए सवाल किया कि उसमें वह फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर चढ़कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर टमाटर फेंकते नजर आ रहे हैं.

 

इस सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह वायरल वीडियो की जांच करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि संभव है कि यह आत्मरक्षा में किया गया हो. हालांकि पत्रकार ने तुरंत पलटकर पूछा कि आत्मरक्षा टमाटर फेंककर कैसे की जा सकती है. इसपर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले वीडियो की जांच की जाएगी, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

 

प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस और राज्य सरकार पर भी कई आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पत्थर, अंडे और टमाटर फेंके. उनका दावा था कि इस घटना में कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं.

 

उन्होंने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए. प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मौके पर तैनात डीएसपी दिग्विजय सिंह ने निष्पक्ष तरीके से काम नहीं किया और सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया. उन्होंने सरकार से डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

 

प्रदेश अध्यक्ष ने नीट पेपर लीक का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि जिन परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक हुए हैं, उन सभी मामलों की सीबीआई जांच होनी चाहिए. उनका आरोप था कि राज्य सरकार एसआईटी जांच के नाम पर केवल औपचारिकता निभा रही है. भाजपा ने यह भी कहा कि प्रदेश कार्यालय पर हुए कथित हमले में घायल कार्यकर्ता हमलावरों के खिलाफ कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कराएंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही