Search

 
 
 

भाजपा ने INDIA गठबंधन के विरोध मार्च को देश में अराजकता फैलाने की कोशिश करार दिया

National News : संबित पात्रा ने  कहा कि INDIA गठबंधन की तथाकथित रैली और विरोध मार्च से पूर्व एक राजनीतिक पार्टी(भाजपा) के रूप में हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम देश की जनता के सामने सही बात रखें. उन्हें बताएं कि चुनाव आयोग में क्या हो रहा है. जनता को बतायें कि सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के चल रहे मामले में क्या स्थिति है.
 
भाजपा सांसद संबित पात्रा

National News : INDIA गठबंधन द्वारा आज किये जानेवाले विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने विपक्षी दलों पर हल्ला बोला है. भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अभी भी चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर देश में अराजकता और अव्यवस्था का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है.

 


संबित पात्रा ने कहा कि INDIA गठबंधन की तथाकथित रैली और विरोध मार्च से पूर्व एक राजनीतिक पार्टी(भाजपा) के रूप में हमारी जिम्मेदारी है कि हम देश की जनता के सामने सही बात रखें. उन्हें बतायें कि चुनाव आयोग में क्या हो रहा है. जनता को बतायें कि सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के चल रहे मामले में क्या स्थिति है.

 


भाजपा सांसद ने हमलावर होते हुए कहा, पिछले कुछ दिनों से  दिनों से NCR में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को लेकर गलत जानकारी और फेक न्यूज फैलाई जा रही है. कहा कि विपक्षियों की याचिका में मुख्य मांग यह थी कि मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाया और बर्खास्त किया जाये.

 


संबित पात्रा ने कहा, सुप्रीम कोर्ट द्वारा कल सोमवार को आयोग को नोटिस जारी किया गया है. यह कानूनी प्रक्रिया है जिसके तहत दोनों पक्ष आयोग और याचिकाकर्ता  अपनी दलीलें पेश करेंगे. मामले की सुनवाई आगे बढ़ेगी.

 


भाजपा सांसद ने कहा, कल से जो मुख्य मुद्दा उठाया जा रहा है, वह यह है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने फॉर्म 6 में जो बदलाव किये हैं, वे गैर-कानूनी है.  इसीलिए उन्हें हटाने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ़ एक अभियान चलाया जा रहा है. 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही