Search

 
 
 

झारखंड में 2 नवंबर से भाजपा की पदयात्रा, छह जिलों में पहले चरण का अभियान

Ranchi News: रांची में पदयात्रा की जिम्मेदारी मनोज सिंह को दी गई है. गिरिडीह में अमर कुमार बाउरी और हजारीबाग में पूर्व विधायक बिरंची नारायण प्रभारी होंगे. पलामू में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, जमशेदपुर में विधायक राज सिन्हा और दुमका में प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे. मनोज सिंह ने कहा कि कांग्रेस चुनावी हार के बाद चुनाव आयोग समेत संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाकर जनता को गुमराह कर रही है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: भाजपा झारखंड में 2 नवंबर से 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान के तहत पदयात्रा शुरू करेगी. पहले चरण में छह जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसकी शुरुआत रांची से होगी. इसके बाद 3 नवंबर को गिरिडीह और हजारीबाग, 4 नवंबर को पलामू तथा 5 नवंबर को जमशेदपुर और दुमका में पदयात्रा निकाली जाएगी. छठ महापर्व के बाद राज्य के बाकी जिलों में भी अभियान चलाया जाएगा.


भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर इस अभियान की तैयारी की गई है. प्रत्येक जिले में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य है. इसके लिए अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम प्रभारियों की नियुक्ति की गई है.

इसे भी पढ़ें - 


रांची में पदयात्रा की जिम्मेदारी मनोज सिंह को दी गई है. गिरिडीह में अमर कुमार बाउरी और हजारीबाग में पूर्व विधायक बिरंची नारायण प्रभारी होंगे. पलामू में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, जमशेदपुर में विधायक राज सिन्हा और दुमका में प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे.
मनोज सिंह ने कहा कि कांग्रेस चुनावी हार के बाद चुनाव आयोग समेत संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाकर जनता को गुमराह कर रही है.

भाजपा इस अभियान के जरिए कांग्रेस की कथनी और करनी के अंतर को उजागर करेगी. उन्होंने कहा कि एसआईआर के प्रति लोगों को जागरूक करना भी पदयात्रा का प्रमुख उद्देश्य है. मतदाता सूची से मृत, स्थानांतरित, दोहरे और अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी है.


उन्होंने कांग्रेस पर आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान की बात करने वाली कांग्रेस को अपने इतिहास का भी जवाब देना चाहिए. पदयात्रा के दौरान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी.


भाजपा के अनुसार, इस अभियान के जरिए लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और कांग्रेस की राजनीति का जवाब देने का प्रयास किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही