Search

 
 
 

लोहरदगा में ब्राउन शुगर के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार, थार जब्त

Ranchi News : 30 अक्टूबर की रात लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा-कुड़ू रोड से महिंद्रा थार में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुड़ू के केरवाडी मोड़ के पास कार्रवाई की.
 
आरोपी गिरफ्तार

Lohardaga News : कुड़ू थाना क्षेत्र में पुलिस ने करीब 98 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से काले रंग की महिंद्रा थार गाड़ी (JH01FX0060) भी जब्त की है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

30 अक्टूबर की रात लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा-कुड़ू रोड से महिंद्रा थार में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुड़ू के केरवाडी मोड़ के पास कार्रवाई की.

 

इस दौरान पुलिस को एक निर्माणाधीन मकान में आठ लोग मिले. तलाशी लेने पर सभी के पास से एल्युमिनियम फॉयल में पैक ब्राउन शुगर बरामद हुआ. बरामद पदार्थ का कुल वजन करीब 98 ग्राम बताया गया है.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज कुमार, अभय कुमार, अलतमस अंसारी, वाहीद अंसारी, संदीप कुमार यादव, आर्यन राज चौधरी, रितु राज जायसवाल उर्फ रितु राज कुमार और सोनू राज कुमार के रूप में हुई है.

 

इनमें छह आरोपी रांची के सुखदेवनगर और गोंदा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि दो लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के निवासी हैं. इस मामले में कुडू थाना कांड संख्या 95/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही