Ranchi News: झारखंड में भ्रष्टाचार, अवैध खनन और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने घोषणा की कि पार्टी राज्य के सभी 595 मंडलों में आंदोलन चलाकर राज्य सरकार की विफलताओं को जनता के बीच उजागर करेगी.
इसे भी पढ़ें:
आदित्य साहू ने राज्य की वर्तमान सरकार पर जनता की उम्मीदें तोड़ने और रोजगार के वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया है. पंचायत चुनाव पर उन्होंने ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी करने के बाद चुनाव कराने और पिछड़ों को उचित आरक्षण देने की मांग की.
आदित्य ने दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में अपेक्षित कार्यकर्ताओं की लगभग 95 प्रतिशत उपस्थिति पर प्रसन्नता जताई. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की सराहना की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

