Search

 
 
 

JSSC -JPSC परीक्षा की CBI जांच मांग पर भाजपाइयों ने डीसी कार्यालय घेरा

Latehar News :इससे पहले शहर के बाजारटांड़ से एक रैली निकाली गयी. रैली में सैकड़ों भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं झारखंड सरकार के विरोध में जम कर नारेबाजी की और जेएसएससी व जेपीएससी के द्वारा कराये गये परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की सीबीआई से जांच कराने की मांग की.
 
भाजपाइयों ने डीसी कार्यालय घेरा

Latehar News : भाजपा जिला कमिटि के तत्‍वावधान में 10 सितंबर को समाहरणालय स्थित उपायुक्‍त व पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया गया. इसकी अध्‍यक्षता जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव ने किया. मौके पर पूर्व सांसद दीपक प्रकाश और  प्रदेश संगठन मंत्री सह जिला संगठन प्रभारी मनीर उरांव ने मुख्‍य रूप से भाग लिया. 

 

इससे पहले शहर के बाजारटांड़ से एक रैली निकाली गयी. रैली में सैकड़ों भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं झारखंड सरकार के विरोध में जम कर नारेबाजी की और जेएसएससी व जेपीएससी के द्वारा कराये गये परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की सीबीआई से जांच कराने की मांग की. 

 

रैली समाहरणालय मोड़ पहुंची. यहां पुलिस बल की व्‍यापक तैनाती थी. पुलिस बल भाजपा नेताओं को समाहरणालय जाने से रोक रहे थे, इस दौरान पुलिस और भाजपा नेताओं के बीच धक्‍का मुक्‍की भी देखने को मिली. 

 

हालांकि बाद में भाजपा नेता और कार्यकर्ता समाहरणालय गेट के पास ही बैठ कर नुक्‍कड़ सभा की. बैठक में पूर्व विधायक हरिकृष्‍ण सिंह, नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह, भाजपा जिला उपाध्‍यक्ष राकेश कुमार दुबे, गढ़वा जिला प्रभारी सह पूर्व जिला अध्‍यक्ष पंकज सिंह, छोटू राजा व सुनैना देवी समेंत काफी संख्‍या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल थे. समाचार लिखे जाने तक भाजपा का प्रदर्शन जारी था.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही