Search

 
 
 

भाजपा का चक्रव्यूह, शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर से ममता के सामने लड़ेंगे विस चुनाव

पश्चिम बंगाल में विस चुनाव की घोषणा होते ही आज सोमवार को  भाजपा ने चुनाव लड़ने वालों की पहली सूची जारी कर दी है. इसमें 144 उम्मीदवारों के नाम हैं.
 
  • पिछले चुनाव में ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी से चुनाव हार गयी थी.
  • फायरब्रांड अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया है
  • पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष खड़गपुर सदर से चुनाव लड़ेंगे

Kolkata : पश्चिम बंगाल में विस चुनाव की घोषणा होते ही आज सोमवार को  भाजपा ने चुनाव लड़ने वालों की पहली सूची जारी कर दी है. इसमें 144 उम्मीदवारों के नाम हैं. अहम खबर यह है कि भाजपा नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी  नंदीग्राम के अलावा भवानीपुर से भी चुनाव लड़ेंगे.

 

 

 

 

बता दें कि यहां(भवानीपुर) से ममता बनर्जी चुनाव लड़ती हैं. वर्तमान में ममता यहीं से विधायक हैं. शुभेंदु अधिकारी  के यहां ममता बनर्जी के सामने लड़ने की  खबर से यहां की लड़ाई दिलचस्प हो गयी है.

 

याद करें कि पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी  नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु  अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं,. लेकिन वे हार गयी थी. हालांकि उन्होंने सीएम पद की शपथ ले ली थी.

 

इसके बाद बाद भवानीपुर से टीएमसी विधायक सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने ममता के लिए अपनी सीट छोड़ दी थी. यहां हुए उपचुनाव में जीतकर ममता बनर्जी बंगाल विधानसभा में पहुंची थीं. 

 

सूची के अनुसार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष खड़गपुर सदर से चुनाव लड़ेंगे. फायरब्रांड मानी जाने वाली अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया है. पूर्व राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता राशबेहारी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे.

 

कालीगंज से बापन घोष, डायमंड हार्बर से दीपक कुमार हलदर, आसनसोल उत्तर से कृष्णेंदु मुकर्जी, हासन से निखिल बनर्जी, कूचबिहार उत्तर से सुकुमार रॉय और सिलीगुड़ी से शंकर घोष चुनाव लड़ेंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही